मई के पहले सप्ताह आंधी-बारिश का अलर्ट:; कबीरधाम में बारिश के साथ ओले गिरे
बिलासपुर में दिन का पारा करीब 10 डिग्री लुढ़का
यहां बुधवार को दिन का पारा सामान्य से करीब 10 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। रात का पारा भी सामान्य से 6 डिग्री कम था। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा जो औसत से 6.9 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा जो औसत से 6.4 डिग्री कम था। पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हुई। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा, यह भी नॉर्मल टेम्प्रेचर से 3.8 डिग्री कम था। संभाग के कई जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। अंबिकापुर में दिन का टेम्प्रेचर 34.5 डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 4.3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री रहा। जो सामान्य से करीब 6.2 डिग्री कम था।