Latest Posts

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक व्यक्ति जो कूटरचित दस्तावेज तैयार करता था, शामिल हैं। ये आरोपी ठगी की रकम को थाईलैंड और चाइना भेजने में शामिल थे।

पुलिस ने आरोपियों से फर्जी आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर और मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे फर्जी कंपनी के नाम से बैंक खाता खोलकर फॉरेक्स ट्रेडिंग के माध्यम से रकम विदेश भेजते थे और बाद में वापस प्राप्त कर लेते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में हिमांषु तनेजा, गणेष कुमार और अंकुश शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और उनकी संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई कर रही है।

दिल्ली से गिरफ्तार हुए तीन आरोपी:

  1. हिमांषु तनेजा (29 वर्ष) – शालीमार बाग, वेस्ट दिल्ली
  2. गणेष कुमार (37 वर्ष) – जनकपुरी, वेस्ट दिल्ली (वर्तमान पता: डाबरी एक्सटेषन, ईस्ट दिल्ली)
  3. अंकुश (26 वर्ष) – वसंत कुंज, मसुदपुर, साउथ वेस्ट दिल्ली

Latest Posts

Don't Miss