Latest Posts

युक्तियुक्तकरण के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी कांग्रेस

– सभी जिलों में पार्टी नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

रायपुर, (संवाद साधना)। युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस अब अपना आंदोलन तेज करने जा रही है। इसके लिए बाकायदा सभी जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नेता अपने-अपने जिलों में प्रेसवार्ता करेंगे और सरकार के इस निर्णय के खिलाफ माहौल बनाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस संबंध में पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकीत गेदू के माध्यम से आदेश जारी किया है। राजधानी रायपुर में पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा को आंदोलन तेज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में बिलासपुर में पार्टी की ओर से जयसिंह अग्रवाल मोर्चा संभालेंगे। गौरतलब है कि दीपक बैज ने युक्तियुक्तकरण के विरोध और शिक्षकों के समर्थन में यात्रा निकालने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने इसे शिक्षा न्याय यात्रा का नाम दिया है।

Latest Posts

Don't Miss