रायपुर। राजधानी में पुलिस द्वारा चलाए गए औचक निरीक्षण अभियान के दौरान थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित होने का खुलासा हुआ है। मामले में महिला संचालक के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में 26 मई को शहर के लगभग 80 से अधिक स्पा सेंटरों में पुलिस ने दबिश दी और जांच की थी।
जानकारी के अनुसार न्यू राजेन्द्र नगर स्थित लक्जरी वेलनेस सेलून एंड स्पा सेंटर में जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि महिला संचालक द्वारा अन्य रा’यों से लड़कियों को बुलाकर जबरन देह व्यापार में धकेला जाता था। स्पा में काम करने वाली कई युवतियों ने भी इस बात की पुष्टि की कि उन पर इस कार्य के लिए दबाव डाला जाता था। महिला संचालक फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।