– 22 मई से 5 जून तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर, (संवाद साधना)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायपुर मंडल ने 22 मई से 5 जून तक विस्तारित जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस वर्ष का अभियान केवल एक दिन तक सीमित न रहकर, चरणबद्ध गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में संवाद और व्यवहार परिवर्तन को प्रेरित किया जाएगा। 25 मई को रायपुर स्टेशन पर यात्रियों के बीच प्लास्टिक उपयोग में कटौती और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्य स्टेशन प्रबंधक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, वाणिज्य विभाग के अधिकारी, सफाईकर्मी और वेंडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रायपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भाटापारा सहित मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस मुहिम से जुडऩे और स्वयं से शुरुआत करने का आह्वान किया। उन्होंने गखुद को रोको, खुद को टोकोग की भावना के साथ प्लास्टिक के प्रयोग में कमी, जल संरक्षण, कागज के सीमित उपयोग और पौधारोपण जैसे सकारात्मक कदम अपनाने पर बल दिया।