रायपुर, (संवाद साधना)। देसी पिस्टल लेकर घुम रहे ग्राम भेरवा कुर्मीपारा धरसींवा निवासी शुभम कुमार वर्मा उर्फ राकेश पिता दुष्यंत वर्मा (26) को मंदिर हसौद पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक नग देसी पिस्टल व 4 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 22 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोड़ी पुराना बाजार चौक के पास देसी पिस्टल लेकर एक युवक घुम रहा है। सुचना पर टीम गांव पहुंची। आरोपी पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। टीम ने घेराबंदी कर शुभम को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी गोलमोल जवाब दे रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास देसी पिस्टम मिला। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अमित मिश्रा, संतोष चंद्राकर, आरक्षक राजेश वर्मा, आरक्षक राकेश साहू शामिल थे।



