Latest Posts

म्यूल बैंक खाता के तीन संचालक गिरफ्तार, स्वंय करते थे ऑपरेट – ठगी की रकम को करते थे इधर-उधर

रायपुर, (संवाद साधना)।  म्यूल बैंक खाता के तीन संचालक इंद्रप्रस्थ कॉलोनी रायपुरा निवासी विनोद भमबानी पिता राजकुमार भमबानी (35), सिद्धार्थ चौक टिकरापारा निवासी अरविंद गुप्ता पिता दुर्गा प्रसाद गुप्ता (56) और एमआईजी 426 दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर निवासी विनय साधवानी पिता श्याम साधवानी (30) को रेंज साइबर व सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा सिविल लाइन में खोले गए 104 म्यूल अकाउंट के विरुद्ध 36 लाख रुपए की साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी के खिलाफ धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस के तहत पंजीबद्ध है। मामला दर्ज होने के बाद रेंज साइबर थाना रायपुर में विवेचना शुरू किया है। इस प्रकरण में म्यूल बैंक खाता से संबंधित खाता धारक, संवर्धक, संचालक, सिम विक्रय केंद्र के प्रतिनिधि और बैंक अधिकारी कुल 80 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण से म्यूल बैंक खाता को किराया में लेकर साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने, रकम को इधर-उधर करने में तीनों आरोपी संलिप्त होने के जानकारी मिली। इसके बाद तीनों को टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा जगह बदल बदल कर म्यूल बैंक खातों को खुद ऑपरेट किया जाता था तथा ठगी की रकम को इधर उधर करते थे। आरोपियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में ठगी की रकम प्राप्त की गई है।

Latest Posts

Don't Miss