Latest Posts

चोरी का फरार आरोपी सात साल बाद गिरफ्तार, पूर्व में भी जा चुका है जेल

रायपुर, (संवाद साधना)।  मोबाइल, नकदी सहित अन्य सामान की चोरी करने वाले फरार आरोपी इंदिरा नगर डब्ल्यूआरएस कॉलोनी खमतराई निवासी राकेश मोगराज उर्फ बाबा मोंगराज पिता कृष्णा मोगराज (30) को पुलिस ने सात साल बाद गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अन्य दो आरोपी अनिल नाग व विनोद दास मानिकपुरी को पूर्व में ही जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी प्रदीप सोनकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 14 सितंबर 2018 के सुबह अपने दोस्त के साथ फल बिक्री करने के लिए वाल्टेयर गेट के पास गए थे। फल बिक्री कर रात 9 बजे अपने रूम जाकर सभी एक साथ खाना खाकर अपना अपना मोबाइल चार्ज कर रहे थे। 15 सितंबर 2018 सुबह उठकर देखा तो बैग नहीं था और शटर खुला हुआ था। प्रार्थी व इनके दोस्तो के सभी मोबाइल गायब थे। आसपास पता तलाश किए

कहीं पता नहीं चला। बैग में दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, नकदी 12600 रुपए थे, जो चोरी हो गए थे। रिपोर्ट के बाद अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की। सूचना मिलने पर अनिल व विनोद को गिरफ्तार किया। वहीं राकेश मोंगराज फरार थे। पुलिस लगातार उसकी पातासाजी कर रही थी। 23 को मुखबिर की सूचना पर सात साल बाद राकेश को गिरफ्तार किया गया।

Latest Posts

Don't Miss