Latest Posts

नए उरकुरा रेलवे-स्टेशन का पीएम ने किया उद्घाटन 

रायपुर, (संवाद साधना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इनमें भिलाई भानुप्रतापपुर अंबिकापुर और भिलाई के अलावा उरकुरा रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। लगभग 6 करोड़ 93 लाख रुपए खर्च कर उरकुरा रेलवे स्टेशन का री-डेवलपमेंट किया गया है। नए स्टेशन में ्र१ कैटेगरी वाली सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। स्थानीय बीजेपी पार्षद पतिराम साहू ने बताया कि, पहले एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए ओवरब्रिज नहीं था। जिसके चलते कई घटनाएं यहां पर हुई है, लेकिन नई स्टेशन पर ओवर ब्रिज की व्यवस्था कर दी गई है। हालांकि पतिराम साहू का कहना है कि, अगर चाय कॉफी की व्यवस्था यानी कि चाय कॉफी वाली कैंटीन स्टेशन में होती तो उन्हें ज्यादा अच्छा लगता।

पहले प्लेटफार्म नहीं होने से ट्रेन में चढ़ने में परेशानी होती थी

हितेश्वरी देवी ने बताया कि, वह लगातार रायपुर आती जाती रहती है। उरकुरा से ही वह ट्रेन गुजरती है, लेकिन पहले प्लेटफार्म नहीं होने की वजह से उन्हें ट्रेन में चढ़ने में परेशानी होती थी। अब अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। प्लेटफार्म वेल डेवलप्ड है। जिसके चलते अब आसानी से ट्रेन में चढ़ जाती है। इसके लिए वह सरकार को धन्यवाद कहना चाहती हैं।

स्टेशन पर सामान रखने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए- रेलवे कर्मचारी

मनोहर २०१९ से ट्रैकमैन के तौर पर काम कर रहे हैं। मनोहर ने कहा कि स्टेशन तो बहुत अच्छा बन गया है, लेकिन ट्रैकमैन के लिए कोई सुविधा यहां पर नहीं दी गई है। अगर सामान रखने के लिए स्टेशन में कोई विशेष व्यवस्था की जाती ट्रैकमैन के लिए तो बहुत अच्छा रहता।

नए स्टेशन में ये सुविधाएं मिलेंगी

167 वर्ग मीटर में स्टेशन का नया कार्यालय बनाया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यहां पोर्च का निर्माण भी किया गया है। 3600 वर्ग मीटर में नया सर्कुलेटिंग एरिया डेवलप किया गया है। जिसके साथ फुटपाथ अटैच है।
10  नए प्लेटफार्म शेड लगाए गए हैं। जो यात्रियों को बिगड़े हुए मौसम से सुरक्षा देंगे।
प्लेटफार्म के 400 वर्ग मीटर में फैले फ्लोर को ग्रेनाइट और पेवर ब्लॉक से बनाया गया है।
नया रेस्ट हाउस करीब 56 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसके अलावा करीब 154  स्टेनलेस स्टील बैंच बैंक से लगाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से 13 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। स्टेशन आधुनिक अनाउंसमेंट सिस्टम लैस होगा।

सैकड़ों ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण हुआ- मोदी

मोदी ने कहा कि भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया हैरान है। उत्तर में चिनाब ब्रिज जैसे निर्माण से लोग हैरान हैं। पूर्व में असम की बोगीबील ब्रिज, पश्चिम में मुंबई में समुंदर पर बना अटल सेतु नजर आएगा। दक्षिण में पाम्बन ब्रिज अपनी तरह का पहला ब्रिज है।

PM मोदी ने कहा कि भारत ट्रेनों को भी आधुनिक कर रहा है। वंदे भारत ट्रेन, नमो भारत ट्रेन देश की नई गति को दर्शाती है। बीते 11 साल में सैकड़ों रोड ओवरब्रिज और रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। 34 हजार किमी से ज्यादा के नए रेल ट्रैक बिछाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के 27 रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट का काम जारी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तहत महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया और दिव्यांगों के लिए रैंप जैसी सुविधाएं दी गई हैं। राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिन पर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है। इसमें से 5 पर काम पूरा हो चुका है, जिनका PM मोदी ने उद्घाटन किया।

अंबिकापुर में इसे लेकर कार्यक्रम हुआ। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहे। वहीं रायपुर के उरकुरा में राज्यपाल रमेन डेका, भिलाई में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भानुप्रतापपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव, डोंगरगढ़ में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय की मौजूदगी में उद्घाटन हुआ।

ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान भी हैं

वहीं डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की नाराजगी देखने को मिली। यात्री सचिन डोंगरे ने बताया कि स्टेशन का विकास तो हो रहा है, लेकिन हमें ट्रेन के लिए 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। कोविड के दौरान बंद की गई ट्रेनें अभी तक शुरू नहीं हुई हैं।

Latest Posts

Don't Miss