Latest Posts

पत्रकारिता विवि में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

रायपुर (संवाद साधना)। रायपुर। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विवि के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और जनसंचार विभाग में संचालित बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, बैचलर ऑफ आट्र्स इन मास कम्युनिकेशन समेत कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मोहंती ने जानकारी दी कि मीडिया और जनसंचार के क्षेत्र में तेजी से बढ़ते करियर विकल्पों को देखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा यह दोनों पाठ्यक्रम विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं। विवि के बीएससी इएम और बीजेएमसी में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं एमएमसी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी किसी भी विषय में स्नातक डिग्रीधारी होना चाहिए।

Latest Posts

Don't Miss