Latest Posts

धारदार चाकू के साथ बदमाश गिरफ्तार

रायपुर, (संवाद साधना)। मौदहापारा पुलिस ने बदमाश तात्यापारा चौक निवासी असलम खान पिता अजीत खान (32) को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोहे का धारदार हथियार जब्त कर आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 27 जून को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति उड़ान कोचिंग के पास सुलभ शौचालय के सामने मौदहापारा में हाथ में लोहे का धारदार हथियार रखकर हवा में लहराकर आने जाने वाले आम लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी यामन देवांगन के नेतृत्व में टीम ने बदमाश असलम खान को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Latest Posts

Don't Miss