Latest Posts

समाज की शान, हमारा अभिमान कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन


रायपुर, संवाद साधना। सुहिणी सोच संस्था द्वारा आगामी 14 सितंबर को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम समाज की शान, हमारा अभिमान की तैयारियों का शुभारंभ सोमवार को पोस्टर विमोचन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम के अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू शामिल होंगे ।
संस्था की संस्थापिका मनीषा तारवानी व अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम मैक ऑडिटोरियम, समता कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान करना है जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में वकील, जज, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियर, डॉक्टर या अन्य सरकारी पदों पर सफलता प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है। यह सम्मान समारोह आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य अतिथियों को संस्था की सचिव पूनम बजाज, प्रोग्राम डायरेक्टर माही बुलानी, कविता नारा, करिश्मा कमलानी, पल्लवी चिमनानी और रेणु कृष्णानी ने आमंत्रण पत्र सौंपते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सिंधु सभा के कोषाध्यक्ष सीए चेतन तारवानी के सानिध्य में सम्पन्न होगा ।

Latest Posts

Don't Miss