रायपुर, संवाद साधना। राजधानी में लूटपाट, चाकूबाजी, गंभीर रूप से चोट पहुंचाना जैसे गंभीर अपराध आए दिन देखने को मिल रहे हैं। वहीं थानों में हर दिन एफआईआर भी हो रहे हैं। 29 अगस्त को भी लूटपाट की घटना घटित हुई। तीन नकाबपोशों ने सीआईएसएफ में पदस्थ आरक्षक को अपना शिकार बनाया। आरक्षक सीआईएसएफ लाईन से ड्यूटी के लिए निकला था, तभी लूटेरों ने घटना को अंजाम दिया। तीन नकाबपोशों को जब आरक्षक के पास से कुछ नहीं मिला तो उसकी स्कूटी ही लूटकर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
शारदा विहार कालोनी जी शांता पिता जी सन्यासी राव तपन पोदा के मकान में किराए से रहता है। वह सीआईएसएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। 29 अगस्त सुबह 3.45 बजे ड्यूटी जाने के लिए सीआईएसएफ लाइन से अपने स्कूटी क्रमांक 04 सीजी 7059 से निकला था। करीबन 4 बजे वीआईपी रेस्टोरेंट के आगे पहुंचा था कि रास्ते में गाय बैठी थी। इसके कारण अपनी स्कूटी को धीरे किया तो पीछे से तीन नकाबपोश सामने आए और स्कूटी को रोककर धमकाते हुए जो भी सामान है उसे हमे दे दो। प्रार्थी के नहीं देने पर स्कूटी से नीचे उतरा और तीनों स्कूटी छिनकर कर वहां से भाग गए। स्कूटी करीबन 15000 रुपए की बताई जा रही है।
ये आरोपी गिरफ्तार
सीआईएसएफ के आरक्षक से लूट पाट करने के आरोप में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर माना कैंप वार्ड 15 निवासी विशाल तांडी (24), टीटीसी कॉलोनी, वार्ड 14 निवासी गुलशन मन्नाडे (25) और यू. गोविंद (25) को गिरफ्तार किया गया है।



