– विवि प्रशासन ने किया था री असेसमेंट के लिए आवेदन
रायपुर, संवाद साधना। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नैक) ने ए प्लस ग्रेडिंग दी है। ये ग्रेड अगले पांच साल तक रहेगी। ग्रेड अप्रूवल के लिए पिछले एक महीने से लगभग 400 कर्मचारी लगातार काम कर रहे थे। 15 अगस्त तक सभी की छुट्टियां तक रद्द कर दी गई थी।
ऑटोरिक्शा से आई थी नैक की टीम
नैक की टीम 5 अगस्त को विश्वविद्यालय आई थी। टीम ऑटोरिक्शा से विश्वविद्यालय पहुंची। विश्वविद्यालय प्रशासन ने लगभग घंटे भर नैक के सदस्यों को एक कमरे में बैठा कर रखा। क्रॉस वेरिफिकेशन के बाद 5 से 7 अगस्त तक हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन+ऑफलाइन) पर नैक की टीम ने विश्वविद्यालय का असेसमेंट किया। इसके बाद टीम ने यूनिवर्सिटी को ए+ ग्रेडिंग दिया है।
ए++ ग्रेड मिलने के बाद रि-एसेसमेंट के दिया था आवेदन
इससे पहले नैक की टीम ने 2023 में शैक्षणिक सत्र 2016-17 से 2020-21 के लिए एसेसमेंट किया था। इसमें विश्वविद्यालय को ए++ ग्रेड दिया गया था। हालांकि, इस ग्रेडिंग पर यूनिवर्सिटी ने असंतोष जाहिर किया था। इसके बाद 8 अगस्त 2023 में विश्वविद्यालय का फिर से एसेसमेंट के लिए आदेश जारी हुआ था।
पिछली बार विश्वविद्यालय को मिला था 2.75 ग्रेड
अफसरों के अनुसार पिछली बार विश्वविद्यालय को 2.75 ग्रेड मिला था। इस बार 3.35 ग्रेड मिला है। नियमों के तहत अगर कोई विश्वविद्यालय ग्रेडिंग से असंतुष्ट है तो वो फिर से एक साल बाद और तीन महीने पहले री असेसमेंट के लिए आवेदन कर सकती है। रविशंकर विश्वविद्यालय ने यही किया था। इसके बाद अब फिर असेसमेंट हुआ वो साल 2019-20 से 2023-24 के लिए हुआ है।



