Latest Posts

अवैध संबंध बना हत्या का कारण, पत्नी को आपत्तिजनकर स्थिति में देख पति ने कर दी युवक की हत्या

– आरोपी ने अपने भाई और पत्नी के साथ मिलकर फेंका खाली प्लाट में शव

– चंद घंटों में युवक की पहचान होने के बाद तीनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

– खमतराई पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को मिली सफलता

रायपुर, संवाद साधना। खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभांटा में अवैध संबंध के चलते एक युवक हत्या का मामला सामने आया। इस हत्या के आरोप में खमतराई पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें पति, पत्नी और देवर शामिल है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। आरोपियों ने युवक की हत्या करने के बाद से मिलाल बाड़ा के पीछे खाली प्लाट में फेंक दिया था, ताकि पुलिस उन तक पहुंच न पाए, लेकिन पुलिस ने शव की पहचान चंद घंटों में करते हुए हाथ आरोपी तक पहुंच गए। टीम ने मृतक का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्तमोटर साइकिल जब्त कर किया।
वरिष्ष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार सुबह खमतराई पुलिस को रावाभाठा मिलाल बाड़ा के पीछे खाली प्लाट में एक युवक का शव बोरी के अंदर है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव की पहचान के लिए जुट गए। कुछ ही देर में मृतक की पहचान टीटीबेरी थाना मलकानगिरी ओडिशा वर्तमान आर आर इंडस्ट्रीज कंपनी मेटल पार्क रावाभाठ निवासी रामा माडे पिता उषा माडे (23) के रुप में हुई। पता चला कि मृतक आरआर इंडस्ट्रीज मेटल पार्क में मजदूरी का कार्य करता था। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त इंडस्ट्रीज में जाकर कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों से मृतक के संबंध में पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक रामा माडे का उसी कंपनी में कार्य करने वाली एक विवाहित महिला सोनम के साथ अवैध संबंध था। जानकारी के बाद टीम ने आजाद नगर महादेव चौक रावाभाठा निवासी कृणा बंजारे पिता बुधारी बंजारे (44), रावाभाठा तिरंगा चौक निवासी रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम पिता बुधनी बंजारे (40), आजाद नगर महादेव चौक रावाभाठा निवासी सोनम बंजारे पति कृष्णा बंजारे (30) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आखिरकार पुलिस के सामने आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और फिर गिरफ्तार किया है।
मृतक और महिला को उसके पति ने देखा आपत्तिजनक स्थिति में
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिला सोनम ने बताया कि मृतक रामा माडे के साथ अवैध संबंध था। दिनांक घटना को रामा घर आया और दोनों आपत्तिजनक स्थिति में उसी समय पति कृष्णा बंजारे आ गया। दोनों को देखकर आवेश में आकर कृष्णा ने रामा माडे के साथ मारपीट की और पास रखे लकड़ी के बत्ते से सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पति कृष्णा ने अपने भाई रामकृष्ण को घर बुलाया और घटना की जानकारी दी। तीनों ने रात्रि का फायदा उठाकर शव के हाथ पैर को रस्सी से बांधकर दिए। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को कपड़ा में बांधकर शव को सफेद रंग की बोरी में भरकर कृष्णा के मोटरसाइकिल में उक्त घटना स्थल पर फेंक दिए।

Latest Posts

Don't Miss