Latest Posts

माना थाना प्रभारी लाइन हाजिर, प्रधान आरक्षक और आरक्षक निलंबित, जुए की बरामद राशि को जमा करने के बजाए आपने पास रखना पड़ा महंगा

रायपुर, संवाद साधना  जुए से बरामद रकम को थाने में जमा करने के बजाए गबन करने का मामला सामने आया है। यह रकम करीब 12 लाख रुपए थी। हालांकि शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों ने सख्ती दिखाई और आरोपी आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया जबकि थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया।यह पूरा मामला माना थाने का है।

तीन पुलिसकर्मी निलंबित

जानकारी के मुताबिक़ जुआ खेल कर लौट रहे जुआरी से 12 लाख रुपये की जब्ती की थी। नियमतः यह रकम पंचनामे के साथ थाने में जमा कराई जाने चाहिए थी लेकिन, इस रकम को हवलदार रमेश राठौर, आरक्षक हेमंत राठौर और आरक्षक निराला ने गबन की नियत से अपने पास रख लिया। ये सभी पुलिसकर्मी इस दौरान नियमित गश्त पर निकले हुए थे।

एसएसपी ने दिखाई सख्ती

खबर जैसे ही जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह को लगी, उन्होंने सख्ती दिखाई। एसएसपी ने लिखित आदेश जारी करते हुए माना थाने के प्रभारी यमन देवांगन को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि आरोपी हवलदार और आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है।

Latest Posts

Don't Miss