रायपुर, (संवाद साधाना)। राजधानी के थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वीरभद्र नगर निवासी अनिल महानंद (25)हाल निवासी मठपारा दुर्गा चौक, थाना टिकरापारा, रायपुर के रूप में हुई है। यह कार्रवाई शहर में चाकूबाजों और अवैध हथियार रखने वालों पर लगाम कसने के विशेष अभियान के तहत की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुकरीपारा महाराजबंद तालाब के पास एक संदिग्ध युवक सफेद शर्ट पहनकर अवैध चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना पुरानी बस्ती पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की तत्परता से वह पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



