Latest Posts

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने चरण धोकर फिर से 4 महिलाओं को हिन्दू धर्म में कराया शामिल

जगन्नाथ सेना का गठन

विशाल पदयात्रा में सैकड़ों नागरिक हुए शामिल
रायपुर (संवाद साधना)। छत्तीसगढ़ की राजधानी में कन्वर्जन के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर विधानसभा के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने मोर्चा खोलते हुए रविवार को चार महिलाओं की घर वापसी कराई है। जगन्नाथ सेना के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्री मिश्रा ने महिलाओं के पैर धोकर, तिलक लगाकर, शॉल और श्रीफल भेंटकर उन्हें फिर से हिन्दू धर्म में सम्मानपूर्वक शामिल किया। पूर्व विधायक श्री मिश्रा के नेतृत्व में कुंदरापारा से मधुपिगै चौक तक एक विशाल पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह रैली कन्वर्जन के विरुद्ध जनजागरण और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनी। उपस्थित लोगों ने धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री महेश बघेल, पार्षद पति संतोष हियाल, सावित्री जगत, पार्षद कैलाश बेहरा सहित जगन्नाथ सेना के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही।
जगन्नाथ सेना’ करेगी हर रविवार विशेष अभियान
विधायक ने बताया कि उडिय़ा बस्तियों में हो रहे सुनियोजित कन्वर्जन की सूचनाओं के बाद ‘जगन्नाथ सेना’ का गठन किया गया है। यह संगठन प्रत्येक रविवार सुबह 9 से 11 बजे तक वार्डों में भ्रमण कर कन्वर्जन के प्रयासों को रोकने का काम करेगा और आवश्यकता पडऩे पर प्रशासन को सूचित कर कानूनी कार्रवाई की मांग भी करेगा।

    Latest Posts

    Don't Miss