Latest Posts

फीस बढ़ोतरी को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने जताया विरोध, कॉलेज प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

अभनपुर, संवाद साधना।  शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय, अभनपुर में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की कॉलेज इकाई ने सोमवार को रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

AIDSO ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के नाम पर शुल्क में बिना किसी स्पष्ट कारण के 200 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले वर्ष जहां छात्रों से 300 रुपये लिए जा रहे थे, वहीं इस सत्र 2025-26 में यह बढ़कर 500 रुपये कर दिया गया है। संगठन ने इसे गरीब छात्रों के साथ अन्याय करार दिया है।

छात्र नेता प्रीतम साहू ने कहा, “देश को आजाद हुए 78 साल हो गए, लेकिन अब भी शिक्षा आम लोगों की पहुंच से दूर है। शिक्षा को मुफ्त और सुलभ बनाने की बात सिर्फ किताबों में ही रह गई है।”

AIDSO ने पहले भी इस मुद्दे को लेकर जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष मीना साहू, प्राचार्य डॉ. प्रदीप शुक्ला और स्थानीय विधायक इंद्रकुमार साहू को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Latest Posts

Don't Miss