रायपुर। आजाद चौक पुलिस ने भैंसथान के पास एक युवक को धारदार चाकू हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हथियार दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार पेट्रोलिंग को सूचना मिलते ही भैंसथान मैदान के पास पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी ग्राम धवारी थाना कोतवाली जिला सतना वर्तमान साहू पारा शीतला मंदिर निवासी विकास वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा (35) को गिरफ्तार किया गया। टीम ने उसके पास से चाकू बरामद किय



