Latest Posts

सीमेंट प्लांट की एक खदान का ग्रामीणों ने किया विरोध, आत्मदाह की दी चेतावनी

– ब्लास्टिंग से हिलेंगी घरों की नींव; बारिश के बीच 6 गांव के 900 लोग कर रहे प्रदर्शन

रायपुर/ खरोरा(संवाद सांधाना)। खरोरा में लगने वाले जिंदल के नलवा सीमेंट प्लांट की एक खदान का विरोध शुरू हो गया है। इसका ग्रामीण जमकर विरोध कर रहे हैं। 6 गांव के 900 लोग नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, खदान में चूना पत्थर निकालने के लिए विस्फोट से होने वाले कंपन से मकानों की नींव को नुकसान पहुंचेगा। इसलिए वे खदान नहीं लगने देना चाहते। यह सीमेंट प्लांट 11 सौ एकड़ जमीन पर खदान बनने वाला है, इससे 55 हजार लोग प्रभावित होंगे। खरोरा से लगे मोतिमपुर में आज जनसुनवाई रखी गई है, जिसमें शामिल होने एक रात पहले ही ग्रामीण टेंट लगाकर डटे हुए हैं। पचरी के सरपंच और सरपंच संघ अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने बताया कि सुबह से ही जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जनसुनवाई स्थल पर जमा हैं। ग्रामीणों ने जनसुनवाई होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। अपर कलेक्टर, पर्यावरण अधिकारी, एसपी समेत 6 तहसीलदार में भी मौके पर मौजूद हैं।
जानिए इन गांवों को दूरी
खरोरा में इस खदान के लगने से 6 गांव के 55 हजार लोग प्रभावित होंगे। प्रस्तावित खदान से पचरी गांव की दूरी 90 मीटर, छडिय़ा 140 मीटर, मंधईपुर 170 मीटर, नहरडीह 400 मीटर, मोतिमपुर 230 मीटर और आलेसुर 350 मीटर की दूरी पर स्थित है।
रात में खनन कार्य और जारी रहेगा भारी वाहनों का आगमन
प्रभावित ग्रामीण के मुताबिक खदान में ब्लास्ट कर चूना पत्थर निकाला जाएगा। खनन कार्य और भारी वाहनों का आवागमन रात में भी जारी रहेगा। स्कूलों के सामने से खनिज ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही से बच्चों की सुरक्षा की चिंता रहेगी, जिसका वे विरोध कर रहे हैं।

Latest Posts

Don't Miss