अभनपुर, (संवाद साधाना)। रायपुर जिले के अभनपुर के राखी थाना क्षेत्रांतर्गत बेंद्री गांव स्थित कांकोलिबाड़ी पत्थर खदान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पानी से भरे खदान में एक बोरी के भीतर लाश मिली।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि खदान में लंबे समय से पानी भरा हुआ था, जिसके किनारे एक बोरी संदिग्ध हालत में दिखाई दी। शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पहुंचने की खबर है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि लाश को छुपाने की नीयत से बोरी में बंद कर पानी में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।



