Wednesday, July 23, 2025

Latest Posts

खनिज निगम में चेयरमैन बनाने के नाम पर बीजेपी नेता से 41 लाख की ठगी

रायपुर, (संवाद साधाना)। नौकरी और रुपए दोगुना करने के नाम आपने ठगी के कई ऐसे कारनामे सुने होंगे, लेकिन इस बार ठगों ने सीधे नेता पर ही हाथ मार दिया है। बीजेपी नेता को खनिज निगम का चेयनमैन बनवाने के नाम पर ठगों ने ४१.३० लाख रुपए ठग लिए। ये नेता जी कोंडागांव जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया है। ठग ने खुद को आरएसएस और दिल्ली दरबार से जुड़ा बताकर इस घटना को अंजाम दिया है। पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और तलाश जारी है।
पीडि़त संतोष कटारिया ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रायपुर निवासी राजीव सोनी के जरिए काजल जोशी नाम की महिला से मुलाकात की थी। काजल ने खुद को दिल्ली में आरएसएस और भाजपा से जुड़ा प्रभावशाली पदाधिकारी बताते हुए कहा कि वह केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ सरकार में ऊंचे संपर्कों के जरिए उन्हें खनिज निगम का चेयरमैन बनवा सकती है, लेकिन इसके लिए ३ करोड़ रुपए लगेंगे। संतोष ने कहा कि इतनी बड़ी राशि तुरंत संभव नहीं है। इस पर महिला २० लाख एडवांस में लेने को तैयार हुई।
पीडि़त ने ४१.३० लाख रुपए अलग-अलग किश्तों में दिए
२० अगस्त २०२४- दिल्ली में काजल को २० लाख रुपए कैश दिए गए।
२६ सितंबर २०२४- केशकाल से व्हाट्सएप स्कैन कर १.३० लाख ट्रांसफर किए।
अक्टूबर २०२४ रायपुर के होटल क्लार्क इन में दोनों आरोपियों को बुलाकर २० लाख और कैश दिए गए।

सूची में नाम न आने पर टूटा भ्रम
जब निगम मंडलों की नियुक्ति में संतोष कटारिया का नाम नहीं आया, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने दोनों आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन उठना बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से बात की, तब मालूम पड़ा कि काजल जोशी नाम की कोई महिला भाजपा या क्रस्स् से जुड़ी नहीं है। जांच में सामने आया कि महिला का असली नाम कोमल मुंजारे है और वह महाराष्ट्र की रहने वाली है।

एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार
केशकाल थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संतोष कटारिया की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी (४१९, ४२० ढ्ढक्कष्ट), आपराधिक विश्वासघात (४०६), और धमकी (५०६) की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss