Latest Posts

प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, (संवाद साधना)।  ई-रिक्शा में प्रतिबंधित सिरप का अवैध परिवहन करते पकड़े गए दो आरोपियोंं की निशानदेही पर इन्हें एंटी क्राइम एवंड साइबर यूनिट व आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने सिरप बेचने वाले बीएमवाय चरौदा निवासी निहाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूर्व में पकड़े गए दो आरोपी को विक्रय करने के लिए सिरप देना स्वीकार किया।


संयुक्त टीम के अनुसार 14 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना के आधार पर आमानाका क्षेत्रांतर्गत एम्स अस्पताल के बाजू जीई रोड टाटीबंध पास ई-रिक्शा वाहन में प्रतिबंधित नशीला सिरप ग्लेनकॉल-टी के साथ कृष्णा नगर कोटा राशन दुकान के पास सरस्वती नगर निवासी युवराज सिह चौहान (24) और वाजिद खान (29) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 शीशी प्रतिबंधित नशीला सिरप जब्त किया गयास है। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर चरौदा निवासी निवासी निहाल सिंह से खरीदना बताया गया। टीम ने निहाल सिंह को गिरफ्तार किया। उन्होंने पूछताछ ने अपना अपराध कबूल किया।

 

Latest Posts

Don't Miss