Latest Posts

साईंस कॉलेज में घूसकर मारपीट कर फरार होने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

– टीम ने अब तक इस प्रकरण में 10 आरोपियों को कर चुका है गिरफ्तार

रायपुर,(संवाद साधना)। साईंस कॉलेज छात्रावास के अंदर घुसकर मारपीट व छात्रों का सामान चोरी के आरोप में एंटी क्राईम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम नेस ने शिव मंदिर के पास कोटा महंत तालबा सरस्वती नगर निवासी रोशन वागिरे (19), अरबान खान उर्फ टिन्टू (18), मनीष तिवारी (20) एवं संजय नगर गौसिया चौक टिकरापारा निवासी हाफिजुद्दीन उर्फ फैज पिता भामीमुद्दीन (19) को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से ये आरोपी फरार चल रहे थे। टीम फरार आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार छापेमारी कर गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपियों के संबंध में पता चलते ही टीम ने आरोपियों को धरदबोचा।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी उमादास मुखर्जी ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साईंस कॉलेज हॉस्टल में रहकर साईंस कॉलेज में बी.एस.सी. अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। 12 अक्टूबर रात्रि करीबन 11.45 बजे छात्रावास में 50-60 व्यक्तियों का एक गैंग छात्रावास के अंदर प्रवेश कर प्रार्थी सहित अन्य छात्रावासियों के साथ हाथ-मुक्का, डंडा, चाकू से मारपीट करने लगे तथा छात्रों का सामान चोरी कर फरार हो गए थे, जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 246/25 धारा 115(2), 191(2), 191(3), 333, 304(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
टीम ने पहले इन आरोपियों को किया था गिरफ्तार
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राईम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनेश उर्फ मोन्टू केसरकर, धर्माशुं सोनपिपरे, गेबिन यादव, प्रतीक यादव, आकाश गुप्ता उर्फ बाबू एवं थानेश्वर उर्फ सोनू साहू को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

Latest Posts

Don't Miss