Latest Posts

रायपुर जोन से महासमुंद की छात्रा ने किया दूसरा स्थान प्राप्त, मार्गदर्शक शिक्षक मिथलेश सम्मानित

– प्रायोजित राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2025 की राज्य स्तरीय स्पर्धा का रायपुर में हुआ आयोजन

रायपुर, (संवाद साधना)। सांस्कृतिक मंत्रालय एवं राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद भारत सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2025 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति डॉ. संजय तिवारी रहे। राज्य के नौ जोनों से चयनित 18 विजेता बाल वैज्ञानिक, उनके मार्गदर्शक शिक्षक एवं जोन प्रभारी इस संगोष्ठी में सम्मिलित हुए।

रायपुर जोन के अंतर्गत महासमुंद जिले के शासकीय आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद की कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी गरिमा सोनी ने जोन स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था और राज्य स्तरीय संगोष्ठी में अपने प्रस्तुति के साथ उत्कृष्ट सहभागिता दर्ज कराई।

उन्हें विशेष प्रोत्साहन स्वरूप 1000 रुपए प्रतिमाह की छात्रवृत्ति, प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। उनके मार्गदर्शक शिक्षक चंद्रशेखर मिथलेश को भी उनके मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर जिले की इस गौरवपूर्ण सहभागिता पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, सहायक संचालक नंद किशोर सिन्हा, डीएमसी रेखराज शर्मा, संस्था के प्राचार्य जी.आर. सिन्हा, प्राचार्य सेजेस हेमेंद्र आचार्य, वरिष्ठ व्याख्याता तोषण गिरी गोस्वामी, विमल कुमार मन्नाडे, डॉ. ज्योति किरण चंद्राकर, जिला विज्ञान परिषद जगदीश सिन्हा, संजय मांझी, पूजा साहू, कीर्तन साहू, खेमलता कंवर, तुलसी साहू सहित शिक्षकों ने गरिमा की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शाला विकास समिति के अध्यक्ष संदीप दीवान एवं सदस्यगण अर्चना शुक्ला, नीलम दीवान, रितेश गोलछा, अनुज पांडेय, महेश मक्कड़, सुनीता देवांगन, आनंद गिरी, हरवंश सिंह ढिल्लों, सीता डोंडेकर आदि ने भी गरिमा सोनी एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक को बधाई दी।

Latest Posts

Don't Miss