रायपुर, (संवाद साधना)। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग के तीन अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) में पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी किया गया। सूची में एएसपी अविनाश ठाकुर रायपुर में पदस्थ है उन्हें अब एसीबी-ईओडब्ल्यू में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार महासमुंद में पदस्थ डीएसपी मिलिंद पांडे और जांजगीर-चांपा में पदस्थ निरीक्षक मनीष तंबोली का भी प्रतिनियुक्त कर एसीबी-ईओडब्ल्यू में पदस्थ किया गया। सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों को भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों की जांच को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह नई जिम्मेदारी दी गई है।



