रायपुर, (संवाद साधना)।कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थित कालीबाड़ी गांधी नगर में सट्टा संचालित करते आधा दर्जन सटोरियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्रवाईके लिए निर्देशित किया था। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। टीम द्वारा मुखबिर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में 15 अक्टूबर कालीबाडी चौक गांधी नगर स्थित शिव बजरंग मंदिर पास अंको में दांव लगाकर सट्टा संचालित करते संतोष शर्मा, किशनदास बजाज, सुरीत भोई, उमेश साहू एवं शिव जाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी रकम 6,000 रूपए, सट्टा-पट्टी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी-
01. संतोष शर्मा पिता शिव कुमार शर्मा उम्र 48 साल निवासी लक्ष्मी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
02. किशनदास बजाज पिता स्व. सामन दास बजाज उम्र 55 साल निवासी अंजली डोर मेट्री राधा स्वामी नगर भांठागांव थाना पुरानी बस्ती रायुपर।
03. सुरीत भोई पिता नोवीन भोई उम्र 52 साल निवासी कृष्णा काम्प्लेक्स के पीछे कृष्णा नगर गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर।
04. उमेश साहू पिता स्व. रामेश्वर लाल साहू उम्र 39 साल निवासी क्रांति चौक सुदामा नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
05. शिव जाल पिता स्व. बासुदेव जाल उम्र 30 साल निवासी गांधी नगर थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर।



