रायपुर, (संवाद साधना)। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर शिव मंदिर के पास दो युवक को पुलिस ने गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। इनके पास से टीम ने 6 किलो 734 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 70 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा और एंटी क्राईम एंड साईबर यूनिट प्रभारी परेश पाण्डेय ने बताया कि 14 अक्टूबर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सुभाषनगर देवारपारा स्थित शिव मंदिर के पास 2 व्यक्ति खड़े है, जो अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्तियों की पतासाजी
कर (1) सुभाष नगर देवारा पारा निवासी रहीम सोनवानी (32) और विश्रामपुर सिमगा निवासी विकास मसीह (35) को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में सउनि अतुलेश राय, प्र.आर पुष्पराज परिहार, विक्रम वर्मा, आर राजेंद्र तिवारी, केशव सिंहा, दिलीप जांगड़े, बोधेन मिश्रा शामिल थे।



