Latest Posts

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, देसी कट्टा और 412.87 ग्राम हेरोईन के साथ दो युवक गिरफ्तार

रायपुर, (संवाद साधना)। हेरोईन सप्लाय नेटवर्क में पेडलिंग का कार्य करने वाले शारदा पेट्रोल पंप के पास मोती नगर थाना टिकरापारा निवासी जिबरान सैफ (25) और सतनाम भवन के सामने संतोषी नगर थाना टिकरापारा निवासी लक्ष्मण कौशल उर्फ वीरू (32) को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से पुलिस ने 412.87 ग्राम हेरोईन, मोबाइल, सिल्वर रोल पेपर, हेरोइन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एक देसी कट्टा जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने प्रकरण में पूर्व में पंजाब निवासी अंतरराज्यीय तस्कर सहित स्थानीय ड्रग सप्लाय नेटवर्क के अब तक 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों से हेरोईन (चिट्टा) सप्लाय नेटवर्क में लगे अन्य आरोपियों के संबंध में पतासाजी करने एवं उनसे जब्त दस्तावेजों का तकनीकी विशलेषण कर हेरोईन (चिट्टा) को कंज्यूम एवं उसकी बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस हेरोईन सप्लाय नेटवर्क में हेरोईन की बिक्री करने वाले दो अन्य पेडलर जिबरान सैफ एवं लक्ष्मण कौशल उर्फ वीरू को चिन्हांकित कर पतासाजी कर पकड़ा गया।

Latest Posts

Don't Miss