Latest Posts

स्टंट करने वाले 4 युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस ने की कार्रवाई

रायपुर, (संवाद साधना)।  चार पहिया वाहन चलाकर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल करने वाले 4 युवकों पर पंडरी पुलिस ने कार्रवाई की है। पकड़े गए युवक खरोरा और कोरबा के रहने वाले है। पुलिस ने युवकों के पास से कार भी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11-12 अक्टूबर की  दरम्यानी रात में सोशल मीडिया में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चार पहिया वाहनों मे असुरक्षित तरीके से वाहन चलाकर स्टंट करते हुए एक दुसरे के जान को जोखिम में डालकर वाहन चलाकर शरारत करने का वीडियो वायरल हुआ था जिसको पुलिस द्वारा स्वयं संज्ञान में लेकर सोशल मीडिया में डाले गये पोस्ट का अवलोकन किया गया अवलोकन पश्चात आई.टी.एम.एस. से सी.सी.टी. व्ही. के माध्यम से अज्ञात व्यक्तियों की पहचान की गई जो विधानसभा रोड मोवा ओव्हरब्रीज से मेनरोड पण्डरी की ओर जा रहा था जिसमें चार पहिया वाहन हुण्डई आई-20 कार क्रमांक सी.जी. 04 पी.एम.-7937 मे (1) कृष्णा गोयल (2) तुषार सिंह (3) वंश रजक (4) अनुराग कश्यप द्वारा एक साथ कार से लोक मार्ग पर उतावलेपन एवं असुरक्षित तरीके से वाहन चलाकर खतरनाक तरीके से सवार होकर वाहनों के सनरूफ एवं खिडकियों से बाहर निकलकर स्टटंबाजी करते हुए आवागमन को अवरूध्द करते हुए मानव जीवन को संकटापन्न उत्पन्न कर यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। प्रकरण मे आरोपियों के विरूध्द अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। एवं प्रकरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पृथक से की गई है।

ये आरोपी गिरफ्तार

  • कृष्णा गोयल पिता धनूष कुमार गोयल उम्र 21 साल साकिन दीपका कोरबा छ.ग. हाल खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर छ.ग.
  • तुषार सिंह सेन्द्र पिता प्रमोद कुमार सेन्द्र उम्र 19 साल साकिन गौरी नगर थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव हाल- मैट कालेज थाना खरोरा जिला रायपुर
  • वंश रजक पिता विरेन्द्र रजक उम्र 20 साल साकिन बिरसिंगपुर थाना पाली
  • अनुराग कश्यप पिता दिनेश उम्र 21 साल निवासी- दीपका उर्जा नगर थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.)

Latest Posts

Don't Miss