Latest Posts

रायपुर के 42 इलाकों में शाम का पानी रहेगा बंद, मेंटनेंस के चलते जल आपूर्ति ठप

रायपुर,(संवाद साधना)।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33 केवी लाइन के मेंटनेंस काम के चलते 16 अक्टूबर (गुरुवार) को रायपुर में सुबह 6 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। निगम के कार्यपालन अभियंता (फिल्टर प्लांट) नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी दी कि 80 एमएलडी, 150 एमएलडी और नया 80 एमएलडी जल संयंत्र से जल भरने वाली टंकियों का कार्य प्रभावित होगा।इस कारण नगर निगम के 42 जल टंकियों से शाम के समय जल आपूर्ति ठप रहेगा।

प्रभावित क्षेत्रों में डगनिया, गंज, गुढिय़ारी, राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, ईदगाहभाठा, श्याम नगर, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकुरबेडा, बैरन बाजार, देवेन्द्र नगर, संजय नगर और मोतीबाग जैसे इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सुबह जलप्रदाय सामान्य रूप से होगा, लेकिन शाम को पानी नहीं मिलेगा।

 

 

 

Latest Posts

Don't Miss