Latest Posts

पूर्व कर्मचारी ने उड़ाए 2.31 लाख रुपए, मामला दर्ज कर जांच शुरू

-रेस्टोरेंट का कैश लॉकर तोडक़र ले भागे दो लाख से अधिक की रकम

रायपुर,(संवाद साधना)। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैग्नेटो मॉल स्थित रेस्टोरेंट से घटना 12 अक्टूबर की रात पूर्व कर्मचारी ने 2.31 लाख रुपए चोरी करके ले गए। तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया है कि बारबेक्यू नेशन के बिजनेस मैनेजर रविन्द्र भगत ने शिकायत दर्ज कराई कि 12 अक्टूबर की रात बिक्री की राशि करीब 2,31,326 लाख रुपए को गिनकर रेस्टोरेंट के कैश लॉकर में सुरक्षित रखा गया था। रात्रि लगभग 12: 30 बजे घर चला गया था। अगले दिन जब सुबह करीब 11 बजे अपने सहायक के साथ ड्यूटी पर पहुंचे तो देखा कि कैश लॉकर का ताला टूटा हुआ है और रकम गायब है।
तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि सुबह करीब 6:30 बजे रेस्टोरेंट का ही पूर्व कर्मचारी आयान कुमार गुप्ता हथौड़े से लॉकर तोडक़र रकम निकालते हुए दिखाई दे रहा है। 14 अक्टूबर को तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि आरोपी कुछ समय पहले ही नौकरी छोडक़र गया था और उसे रेस्टोरेंट की कार्यप्रणाली की पूरी जानकारी थी।

 

 

Latest Posts

Don't Miss