योग विज्ञान विभाग, दावड़ा यूनिवर्सिटी एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में हुआ कार्यशाला
रायपुर, (संवाद साधना)। योग विज्ञान विभाग दावड़ा विश्वविद्यालय तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वावधान में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यशाला का भव्य आयोजन कन्वेंशन हॉल, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि टंकराम वर्मा, रूपनारायण सिन्हा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ योग आयोग, चिन्मय दावड़ा, सीईओ दावड़ा विश्वविद्यालय, डॉ. चार्मी दावड़ा, डायरेक्टर जनरल एवं श्री तुलसी कौशिक, निज सहायक, मुख्यमंत्री के करकमलों से हुआ। इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में अरविन्द साहू, लंदन, डांटे मार्वल बक जमाइका एवं डॉ. अमित कुमार ग्वालियर विश्वविद्यालय जैसे अंतर्राष्ट्रीय योग विशेषज्ञों ने अपनी सहभागिता दी।
कार्यशाला के समापन सत्र में बृजमोहन अग्रवाल सांसद, रायपुर, पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर, तुलसीदास संघानी ने उपस्थित होकर आशीर्वचन दिए। मुख्य वक्ताओं में प्रो. भगवन्त सिंह, रविशंकर यूनिवर्सिटी, प्रो. मृत्युंजय राठौर, एम्स रायपुर, तेजस्वी शर्मा, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. कुमार श्वेताभ,रजिस्ट्रार, डॉ. वरुण गंजीर, गौरव देवांगन, रविकांत कुंभकार, डॉ. ज्योति साहू, डॉ. खोमेश साहू एवं नितेश पटेल का विशेष सहयोग रहा।
प्रतिभागियों को स्मृति स्वरूप आकर्षक योग किट (योग मैट, टी-शर्ट, बैग, कॉपी, पेन एवं अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला प्रमाणपत्र सहितप्रदान किया गया।



