Latest Posts

गुरु गुरुतेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत यात्रा पहुंची अभनपुर, पालिका उपाध्यक्ष सहित समाज के लोगों ने किया स्वागत

अभनपुर, (संवाद साधना)। हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर के नारो से गुंजा अभनपुर सिख धर्म के नवे गुरु गुरुतेग बहादुर साहिब जी की 350 वीं शहीदी शताब्दी के अवसर पर शहादत यात्रा अभनपुर पहुंची।

अभनपुर सिख समाज ने श्रद्धा और उत्साह के साथ इस यात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा से किया साथ ही पंज प्यारो का पुष्प माला से स्वागत किया गया। पटेल होंडा के संचालक ईश्वर पटेल द्वारा भागवत गीता देकर सम्मान किया गया।

छत्तीसगढ़ सिख संगठन के द्वारा यह यात्रा निकाली गई है।

इस अवसर पर सिख समाज के वरिष्ठ त्रिलोक सिंह सचदेवा,  नगर पालिका उपाध्यक्ष बलविंदर गांधी अभनपुर सिख समाज के प्रधान प्रधान अनमोल गांधी, जगजीत गांधी , यश गांधी, शैबी दुआ, नरेंद्र सिंह दुआ, गुरमीत सचदेवा ,सोनू सचदेवा, रौनक सिंह छाबड़ा,हिम्मत सिंह, अनमोल सचदेवा, गुलशन गुलाटी, कुलदीप सिंह ,रोमी गांधी,ज्ञानी सतनाम सिंह, राजा भाटिया,मनोज चंदानी,गुरमीत भाटिया,श्रीमती जसवीर कौर,राजिंदर कौर,सतनाम कौर ,निर्मल कौर छाबड़ा,कुलदीप कौर भाटिया,बबली गांधी,बलजीत गांधी,पार्षद गंगा कौर,हरजीत कौर सचदेव,रश्मि गांधी,बॉबी गुलाटी,अनिशा गांधी,सिमरन गांधी,पिंकी दुआ,हरजीत कौर गांधी,कंचन चंदानी,रानी गुलाटी,सुरिंदर कौर सचदेवा,अमरजीत कौर गांधी,बबली गुरुदत्ता,मीना गुरुदत्ता सहित काफी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss