Latest Posts

रायपुर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए फतीस साहू सबसे काबिल उम्मीदवार: टिकेंद्र बघेल


अभनपुर, (संवाद साधना)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रायपुर के अध्यक्ष पद हेतु अभनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री फतीस साहू ने पर्यवेक्षक के समक्ष दावेदारी पेश की एवं पूर्व में प्रवीण साहू जी भी दावेदारी कर चुके है। रायपुर जिला ग्रामीण के अतर्गत 4 विधानसभा एवं 5 ब्लॉक आते हैं, जिसमें दर्जन भर से अधिक  दावेदारी पेश की गई है।


फ़तीश साहू विगत 33 वर्ष से पार्टी का सेवा पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठावान से कर रहे है। पंच, सरपंच, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, जनपद पंचायत अभनपुर के सभापति, विधायक प्रतिनिधि, के साथ-साथ सामाजिक धार्मिक, क्षेत्र में सक्रिय है।
अभी वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पद पर हैं।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टिकेंद्र बघेल ने बताया कि फ़तिश साहू वर्ष 1992 से लगातार लोकसभा , विधानसभा क्षेत्र सहित स्थानीय चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निस्वार्थ भावना से पार्टी की सेवा किया एवं करते आ रहे है।

श्री साहू को पार्टी, शीर्ष नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रायपुर के अध्यक्ष पद का चयन करती है तो अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ, स्तर से सेक्टर, मंडल एवं ब्लॉक स्तर संगठन की काफी मजबूती मिलेगी
फ़तीश साहू बहुत ही मिलनसार, हसमुख, बहुमुखी कला के धनी है। निश्चित पार्टी संगठन को मजबूती एवं कार्यकर्ता में भारी उत्साह देखने को मिलेगा ।

Latest Posts

Don't Miss