Latest Posts

तेलीबांधा वीआईपी रोड ज्यूक बार शीतल इंटरनेशनल होटल में जानलेवा हमला करने वाले फरार 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण में पूर्व में 2 आरोपीके कब्जे से घटना में प्रयुकत चारपहिया वाहन थार को भी किया जा चुका है जब्त

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।

रायपुर, (संवाद साधना)।तेलीबांधा वीआईपी रोड स्थित जूकबार शीतल इन्टर नेशनल होटल में जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी 51-ए, डी पॉकेट, मरोदा सेक्टर, थाना नेवई, भिलाई दुर्ग निवासी पुलकित चंद्राकर (25),  रूआबांधा सेक्टर 193ए थाना भिलाई नगर, भिलाई निवासी  प्रखर चंद्राकर (25) और   ईस्पात नगर रिसाली भाठा थाना नेवई भिलाई दुर्ग निवासी मुकुल सोना (26) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में 2 आरोपी शुभम और प्रेम कुमार को गिरफ़्तार किया गया था। ये कार्रवाई एंटी क्राइम एन्ड साइबर यूनिऔर रतेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।

  मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि  प्रार्थी अज्जू पाण्डेय ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह पंचवटी मोवा रायपुर में रहता है।

दिनांक 21.09.2025 के 11.10 बजे वह तेलीबांधा व्ही.आई.पी. रोड स्थित जूकबार शीतल इन्टर नेशनल होटल में खाना खाने गया था, रात्रि करीबन 11.10 बजे खाना खाने के लिए टेबल में बैठा था उसी समय उसके टेबल के पीछे बैठे प्रेमकुमार वर्मा, पुलकीत चंद्राकार, प्रखर चंद्राकर एवं मुकुल सोना आये तथा उसे बात करना है कहकर साईड में बुलाये एवं बिना कारण उससे अश्लील गाली गलौज करने लगे प्रार्थी द्वारा मना करने पर उनके द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए  उसकी हत्या करने की नीयत से उनके द्वारा प्रार्थी से हाथ मुक्का एवं सामने रखे प्लास्टिक की कुर्सी से उसके सार मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गये थे।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

कार्रवाई में थाना प्रभारी तेलीबांधा निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि अतुलेश राय, प्र.आर. पुष्पराज सिंह परिहार, विक्रम वर्मा, चिन्तामणी साहू, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. दिलीप जांगड़े, राजेन्द्र तिवारी, केशव सिन्हा, विकास क्षत्री, बोधेन मिश्रा, मनोज सिंह, टेकसिंह मोहले, लालेश नायक, अमित वर्मा, थाना तेलीबांधा से उनि एच.आर. यदु तथा आर. कमलेश साहू उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss