– स्थानीय कलाकारों, उत्पादकों की बनाई हुई चीजों का इस्तेमाल करें लोग
रायपुर, (संवाद साधना)। आत्मनिर्भर भारत संकल्प के चलते देश आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की भी अपनी अहम भूमिका है। राज्य की परंपरागत कला-संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्थापित करने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। उक्त बातें प्रेसवार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कही। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर आर्ट, डोकरा, टेराकोटा भारत की सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर उभरे और जैविक और प्राकृतिक खेती से किसानों आर्थिक रूप से मजबूत हुए है। उप मुख्यमंत्री साव शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देशभर में स्वदेशी अपनाने के आग्रह के साथ एक व्यापक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान शुरू किया है,जो 25 दिसंबर तक चलेगी।
भारत अब निर्यातक देश बना है
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कोरोना काल में ही प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया और उस पर काम करना चालू किया। इन सब बातों को लेकर आत्मनिर्भर भारत हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी अभियान को लेकर हम चल रहे हैं। पहले छोटी-छोटी चीजें हमें आयात करनी पड़ती थीं पर अब भारत निर्यातक देश बना है। भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2014-15 में 1 हजार 941 करोड़ रूपए से बढक़र वित्त वर्ष 2024-25 में 23 हजार 6 22 करोड़ रूपए हो गया है। आज हमारे देश ने विश्व के तीसरे सबसे बड़े स्टार्ट अप ईको सिस्टम के रूप में स्थापित कर लिया है जहां 17 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं।
इस अभियान से देश का जनमानस जुड़ चुका है
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश का जनमानस आत्मनिर्भर भारत के अभियान से अपने आप को जोड़ चुका है। यही भावना आत्मनिर्भर भारत का मूल तत्व है। छत्तीसगढ़वासी दैनिक जीवन में राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए स्थानीय कलाकारों, उत्पादकों की बनाई हुई चीजों का इस्तेमाल करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने नजदीक में रहने वाले अपने लोगों के पसीने से बनी हुई चीजों की ही खरीदी करें ताकि उनके परिवार भी अ’छी तरह दीपावली मना पाएं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग मौजूद रहे।



