रायपुर, (संवाद साधना)। राजधानी रायपुर में आगामी त्यौहार को देखते हुए लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इस दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की संक्रामक बीमारियों या गंदगी संबंधी समस्याओं से बचने के लिए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही ने शास्त्री बाजार, गोलबाजार और बैजनाथपारा में अभियान के तहत विभिन्न बिरयानी दुकान और चिकन मटन दुकान समेत व्यावसायिक केंद्रों में सफाई व्यवस्था की जांच की गई।

इस दौरान नूरजहां होटल पर 10 हजार रुपए जुर्माना, अल्का रेस्टोरेंट पर 10,000 रुपये , कूकर बिरयानी पर 4 हजार रुपए की कार्रवाई की गई वही शास्त्री बाजार में न्यू स्टार कैटर्स 3,000 रुपये, MD मीट शॉप 3,000 रुपये, अशर्फी चिकन 5,000 रुपये, इमदादी इंटरप्राइजेस2,000 रुपये, KMC चाइनीज 2,500 रुपये चलानी कार्यवाही की गई। इस दौरान अभियान के तहत 39,500 रुपये की कार्यवाही, नोटिस और समझाइश दी गई है।

साथ ही शास्त्री मार्केट मार्ग की नालियों पर पाटा बनाने और नालियों के जाम की स्थिति को देखते हुए कार्यवाही की गई। स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि शास्त्री बाजार रोड की नाली जाम कर गंदगी को नाली में फेका जा रहा था। वही कबाब की दुकानों की द्वार सफाई और स्वच्छता नहीं बरती जा रही थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई है।
ठेकदारों पर जुर्माना जोन 5 के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी कई खामियां पाई गईं वार्ड क्रमांक 40 और 42 में 10-10 हजार रुपये तथा वार्ड 39 में 5,000 रुपये की पेनाल्टी लगाई गई, क्योंकि निर्धारित संख्या से कम कर्मचारी तैनात पाए गए। त्योहारी सीजन में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से मुख्य मार्ग और नुक्कड़ क्षेत्र भी प्रभावित हुए। कुल मिलाकर ठेकदारों को 25,000 रुपये की पेनाल्टी लगाई गई।
इसके अलावा, बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए रेगुलर सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया और अगली बार गलती होने पर विधिवत कार्यवाही के निर्देश दिए गए।



