– पीछे बैठने वाला युवक गंभीर
रायपुर, (संवाद साधना)। रायपुर। रायपुर-बलौदाबाजार हाईवे पर दो बाइक आपस में टकरा गई। इससे दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों गाड़ी पर बैठे लोग फेंका गए। वहीं पीछे सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,
जिसे तुरंत खरोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों के बाइक की रफ्तार तेज थी। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।