Latest Posts

घायल बिजली बाघिन इलाज के लिए गुजरात रवाना, वनतारा में होगा उपचार

रायपुर,(संवाद साधना)। जंगल सफारी की घायल बिजली बाघिन का इलाज गुजरात के वनतारा में होगा। इलाज के लिए घायल बाघिन को ट्रेन के माध्यम से भेजा गया है। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने तैयारियों का जायजा लिया है। मंत्री कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर जानकारी दी है।
मंत्री केदार कश्यप ने लिखा- आज जंगल सफारी में अस्वस्थ बाघ को उपचार े के लिए जामनगर (गुजरात) रवाना किए जाने की तैयारियों का जायजा लिया। बाघ के समुचित उपचार के लिए उसे ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर, जामनगर (गुजरात) भेजा जा रहा है, जहां विशेषज्ञों द्वारा उसका सघन इलाज किया जाएगा।


किडनी की समस्या से जूझ रही बाघिन
दरअसल, घायल बाघिन किडनी की समस्या से जूझ रही है, जिसके इलाज के लिए विशेष व्यवस्था कर ट्रेन के माध्यम से जामनगर (गुजरात) भेजा गया। इस दौरान वन विभाग, रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमों की निगरानी में बाघिन को सुरक्षित तरीके से ट्रांसपोर्ट वाहन में रखा, जिसके बाद उसे जंगल सफारी से रेलवे स्टेशन तक लाया गया।

Latest Posts

Don't Miss