Latest Posts

सिविल लाइन थाने के अंदर 5 घंटे कांग्रेसियों का हंगामा, विकास बोले-भाजपा ने कानून-व्यवस्था की उड़ाई धज्जियां

रायपुर,(संवाद साधना)। केरल में पूर्व एबीवीपी नेता पिंटू महादेव ने ञ्जङ्क पर बहस के दौरान राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर रायपुर के सिविल लाइन थाने में कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने महादेव के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की मांग की। लेकिन एक्शन नहीं लेने पर कांग्रेस ने 5 घंटे तक हंगामा किया। वहीं सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू ने कहा कि, पूरे मामले की जांच के बाद ही करवाई हो पाएगी। जिस पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, जब तक मामला दर्ज नहीं हो जाता है वह थाने में ही बैठे रहेंगे। हालांकि, बाद कांग्रेसी लौट गए। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, जब तक मामला दर्ज नहीं हो जाता है वह थाने में ही बैठे रहेंगे।पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, जब तक मामला दर्ज  नहीं हो जाता है वह थाने में ही बैठे रहेंगे।

भाजपा ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई

पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, भाजपा ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी है। जब भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई टिप्पणी की जाती है, तो तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली जाती है। लेकिन राहुल गांधी को जान से मारने की बात कही गई। सीने में गोली मारने की बात कही गई। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह संविधान और कानून का उल्लंघन है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, 26 सितंबर को केरल में एक न्यूज चैनल पर लद्दाख हिंसा पर लाइव बहस चल रही थी। इस दौरान भाजपा की तरफ से बोलने आए पूर्व ्रक्चङ्कक्क नेता पिंटू महादेव ने कहा था कि, राहुल गांधी को सीने में गोली मार दी जाएगी। जिसके बाद से देशभर में कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। इस बयान के बाद कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई और मामला विधानसभा तक पहुंच गया। केरल विधानसभा में भी इस विषय पर हंगामा हुआ। कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ ने राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में ढील बरत रही है।

Latest Posts

Don't Miss