रायपुर,(संवाद साधना)। धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंरा में एक ही रात दो दुकान में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने कपड़ा दुकान और मोबाइल शॉप दुकान में चोरी की है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
धरसींवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंरा निवासी धनेन्द्र देवांगन का एसएस कलेक्शन नाम से कपड़े का कुंरा मेनरोड पर दुकान है। 4 अक्टूबर को रात 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह करीबन 6 बजे प्रार्थी के दुकान के पास रहने वाले लोगों ने फोन कर बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ हैं। सूचना मिलने पर प्रार्थी दुकान पहुंचा और देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो रात्रि 1:39 बजे दो अज्ञात व्यक्ति करीबन 5 बंडल शर्ट, 5 बंडल जींस, साड़ी व अन्य सामान कीमती करीबन 20,000 रुपए को चोरी कर ले जाते दिखे। रात्रि में साहू मोबाईल शॉप दर्री तालाब कुंरा का भी दुकान का शटर तोडक़र रिपेयरिंग के लिए आए 5 नग मोबाइल, एक चांदी का ब्रेसलेट कीमती 15000 रुपए व गुल्लक में रखे 12000 रुपएनकदी चोरी कर ले गए।
इनडोर स्टेडियम से मोटरसाइकिल पार
इनडोर स्टेडियम के बाहर से खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार गली नंबर 02, न्यू दुर्गा नगर थाना राजेन्द्र नगर निवासी संजय ताण्डेकर 29 सितंबर रात लगभग 11:30 बजे अपनी गाड़ी सीजी 04एचएन 4066 को इंडोर स्टेडियम के बाहर खड़ी कर गरबा देखने अंदर गया था। 30 सितंबर रात्रि करीबन 01.30 बजे वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल नहीं थी। आस-पास पता तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला।



