Latest Posts

घर में काम करने आई महिला सोने की चेन लेकर हुई फरार

रायपुर,(संवाद साधना)। घर में एक दिन के लिए सफाई करने आई महिला ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। महिला सोने की चेन लेकर फरार हो गई। यह घटना आमानाका थाना क्षेत्र के पार्थवि पेसीफीक फ्लैट नबंर 262 टाटीबंध की है। आमानाका पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आमानाका थाना प्रभारी ने बताया कि पाथ्र्वी फ्लैट 262 पांइन 2 बिल्डींग टाटीबंध निवासी अभिमन्यु गुप्ता के घर 3 अक्टूबर को काम करने वाली नौकरानी नहीं आई थी। प्रार्थी ने अपने ड्रायवर प्रदीप मिश्रा को बोला था कि कॉलोनी के गार्ड को बोल देना कि कोई काम करने वाली नौकरानी आए तो हमारे फ्लैट में काम करने के लिए भेज देगा। करीबन 11.10 बजे एक काम करने वाली नौकरानी प्रार्थी के फ्लैट पर आई। प्रार्थी ने गेट खोला तो अज्ञात महिला ने गार्ड द्वारा काम करने के लिए भेजना बताई और अज्ञात महिला घर के अदंर आ गई। प्रार्थी की मां ने जब नाम पूछा तो महिला ने अपना नाम रिना बताई। महिला नौकरानी प्रार्थी के मां के कमरे में सफाई करने गई। दोपहर 2:30 बजे प्रार्थी को उसकी मां ने फोन कर बताया कि जो नौकरानी घर में काम करने के लिए आई थी वह 10 मिनट नीचे से आ रही हूं बोलकर चली गई। अभी तक घर वापस नहीं आई है। शह होने पर प्रार्थी ने अपनी मां को रूम चेक करने को कहा, तब कमरे में गई तो देखी कि सोने का चेन गायब था।

Latest Posts

Don't Miss