रायपुर,(संवाद साधना)। एक्टिवा सवार का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए, चेन, अंगूठी और नकदी रुपए लूट की लूट करने वाले आरोपी एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं उनके दो साथी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आजाद चौक थाना प्रभारी ने बताया कि बाजार चौकपानी टंकी के पास चंगोराभाठा थाना डीडी नगर निवासी ओम कटारिया (18) 3 अक्टूर रात्रि करीबन 9:30 बजे अपने एक्टिवा से लाखे नगर से आमापारा की ओर जा रहा था। सारथी चौक के पास तीन लडक़े गौरव सिन्हा, बब्बु कालिया व बाबू बिड़ी खड़े थे, जो प्रार्थी के गाड़ी को रोककर जो भी पहने व रखे हो उसे निकाल कर दो। प्रार्थी ने देने से मना किया तो गौरव सिन्हा ने गाली गलौच करते हुए जान से मारन की धमकी दी देते हुए गौरव सिन्हा लकड़ी के बत्ता, बब्बु कालिया बेल्ट और बाबू बिड़ी हाथ मुक्का व कैंची से वार किया। इससे प्रार्थी के चेहरे, दोनों आंख, पीठ, सिर, बाएं कधे तथा बाएं कान में चोट आई। गले में पहने आर्टिफिसियल चेन, हाथ में पहने आर्टिफिसियल दो अंगुठी और जेब में रखे 13 हजार रुपए नकद लूट कर फरार हो गए। प्रार्थी ने जब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लाखे नगर चौक साई किराना थाना आजाद चौक निवासी गौरव सिन्हा (18) को गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी से दो अंगूठी, चेन और घटना मे प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता जब्त किया गया। वहीं इस घटना में शामिल फरार दो अन्य आरोपी बब्बु कालिया एवं बाबू बिड़ी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।



