Latest Posts

उरला पुलिस की कार्रवाई, हथियार के साथ 2 और शराब बेचने वाला 1 गिरफ्तार

रायपुर,(संवाद साधना)। उरला पुलिस ने हथियार लहराने वाले 1 और शराब की अवैध बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

उरला थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि थाना के अलग-अलग क्षेत्र में कुछ अज्ञात व्यक्तियों हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका रहे हैं। वहीं एक व्यक्ति शराब की अवैध बिक्री कर रहा है।

सूचना पर अलग-अलग टीम बनाकर छापेमार कार्रवाई कर आकाश डाल मिल के पास पठारीडीह रोड अछोली थाना उरला निवासी सनातन लहरे उर्फ बाऊ (25), आईडीबीआई बैंक के पास न्यू प्रगति नगर स्वास्थ्य केंद्र के पास अछोली थाना उरला निवासी राहुल सिंह राजपूत (26) को हिरासत में लिया गया। इसके कब्जे से अलग-अलग 2 चाकू जब्त किया गया।

इसी प्रकार बुधवारी बाजार नया पानी टंकी के पीछे शराब की अवैध बिक्री करते हुए शुक्रवारी बाजार बिरगांव थाना उरला निवासी संतोष बांधे (53) को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने इसके पासा से 31 पौवा प्लेन शराब जब्त किया है। तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Latest Posts

Don't Miss