पहले साथ में बैठकर पी शराब, फिर अपने ही दोस्त का कर दी हत्या
रायपुर, संवाद साधना। मंदिर हसौद में दो युवक ने अपने ही दोस्ती की हत्या कर दी। पुलिस ने अब देनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पहले साथ में बैठकर सभी ने शराब पी। जिसके बाद दो आरोपी अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में मुखबिर लगाने के साथ तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मृतक को अंतिम बार गांव के ही सूरज कोशले एवं परमानंद साहू उर्फ बिल्लू के साथ आटो में घुमते देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सूरज कोशले एवं परमानंद साहू उर्फ बिल्लू की पतासाजी कर पकड़कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा सुरेन्द्र कंुमार धीवर की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी सूरज कोशले किराए का आटो चलाता है, तथा आरोपियान एवं मृतक एक ही गांव के निवासी है एवं आपस में परिचित है। दिनांक घटना को तीनों मिलकर शराब पीये तथा आटो में तीनों बैठकर जा रहे थे, कि किसी बात को लेकर मृतक का आरोपियों के साथ विवाद हुआ तथा क्षणिक विवाद को लेकर आरोपी घटना स्थल पास आटो को रोककर पास के निर्माणाधीन मकान से लोहे का राड ले लाये एवं मृतक को आटो से बाहर निकालकर उसके साथ लोहे के राड एवं हाथ में पहने कड़े से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दिये। आरोपी सूरज कोशले एवं परमानंद साहू उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित आटो वाहन एवं आलाजरब जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 463/25 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, आर. तुकेश निषाद, लक्ष्मीनारायण साहू, मुनीर रजा, अविनाश टण्डन तथा थाना मंदिर हसौद से प्र.आर. अशोक वर्मा, संतोष चंद्राकर, आर. राजेश वर्मा, युवराज वर्मा, जफर अहमद एवं राकेश कुमार साहू शामिल रहे।
गिरफ्तार आरोपी –
01. सूरज कोशले पिता स्व. श्यामलाल कौशले उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुकरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
02. परमानंद साहू उर्फ बिल्लू पिता जगमोहन साहू उम्र 23 साल निवासी ग्राम कुकरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।*



