Latest Posts

पुलिस लाइन में विजयादशमी के अवसर पर एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने की मां काली व शस्त्रों की पूजा

रायपुर, संवाद साधना। पुलिस लाइन में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने मां काली व शस्त्रों की पूजा की।

इसके साथ ही विधि-विधान के अनुसार हवन किया गया। पूजा के बाद हवाई फायरिंग भी की गई, जिसमें उपस्थित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने इस मौके पर कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में शस्त्र का विशेष महत्व है क्योंकि आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस को कई बार शस्त्र का उपयोग करना पड़ता है।

Latest Posts

Don't Miss