Latest Posts

श्रीश्रीश्री सिद्धि दुर्गोत्सव समिति ने नम आंखों से माता रानी को दी भावभीनी विदाई

– ज्योत जवारा के संग गूंजे जयकारे

रायपुर, संवाद साधना। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीश्रीश्री सिद्धि दुर्गोत्सव समिति गांधी नगर गुढिय़ारी में विराजित माता का विधिवित विसर्जन किया गया। विसर्जन ज्योत जवारा के साथ माता रानी की विसर्जन यात्रा समिति के सदस्यों ने निकाली। सदस्यों ने नम आंखों से माता रानी को विदा किया। समिति द्वारा विराजित दुर्गा माता की भव्य प्रतिमा और अखंड ज्योत जावरा, पूरे नवरात्रि क्षेत्र के लिए श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बनी रही। नौ दिन तक चले इस महोत्सव में मोहल्लेवासियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। हर दिन भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरबा रात्रि और सेवा कार्यों का आयोजन हुआ। विसर्जन यात्रा में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। वहीं नन्हे मुन्ने बच्चे मां काली का रूप धरकर विसर्जन यात्रा में शामिल रहे
जो आकर्षक का केंद्र रहा।

 

Latest Posts

Don't Miss