रायपुर, संवाद साधना। रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (ष्टरू ङ्कद्बह्यद्धठ्ठह्वस्रद्गश स्ड्डद्ब) की पहल पर राज्य में चिकित्सा सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है. राज्य में तीन नए चिकित्सा महाविद्यालयों के निर्माण (हृद्ग2 त्रश1ह्ल रूद्गस्रद्बष्ड्डद्य ष्टशद्यद्यद्गद्दद्गह्य ञ्जश क्चद्ग क्चह्वद्बद्यह्ल) के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग को १०७७ करोड़ रूपए (१०७७ क्रह्य क्चह्वस्रद्दद्गह्ल ्रद्यद्यशष्ड्डह्लद्ग) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसके लिए मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री का आभार जताया है.राज्य सरकार ने जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और मनेन्द्रगढ़ में नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए बड़ी घोषणा की है. चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज के लिए ३५७.२५ करोड़ रूपए, कबीरधाम मेडिकल कालेज के लिए ३५७.२५ करोड़ रूपए और मनेंद्रगढ़ मेडिकल कालेज के लिए ३६२.५७ करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है. यह स्वीकृति मेडिकल कॉलेजों के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए प्रदान की गई है. इससे राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा तथा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी.



